घर पर फ्रेंच फ्राइज कैसे बनाये?
सामग्री:- बड़े आलू(Potato): 1 किलो
मैदा/मक्के का आटा(Corn flour): 2 चम्मच
तेल(Oil): छानने के लिए
नमक(Salt): स्वाद अनुशार
काली मिर्च पाउडर(Black paper)
चाट मशाला(Chaat masala)
धनिया पत्ता(Coriander leaf)
बनाने की विधि:- सबसे पहले आलू को अच्छे से धो ले और उसे छिलका उतार दे |
2. उसके बाद चौड़े तरफ वाले भाग से पकड़े और थोड़ा-सा आलू काटकर उसे हटा दे ताकि आलू अच्छे से बैठ जाए और काटने में परेशानी न हो |
3. फिर उसे एक ही साइज़ का काट ले |
4. फिर दूसरे तरफ से भी एक ही साइज का काट ले |
5. और आप एक आलू को काटने के बाद पानी में डालते जाए, इससे आलू काला नहीं होगा और आपकी फ्रेंच फ्राइज अच्छी बनेगी |
6. फिर उसे छान कर किसी किचेन टावल पे निकाल ले और उसे टावल के दूसरे भाग से आलू का पानी सूखा दे और उसे 5 मिनट के लिए ढककर छोड़ दे |
7. फिर तेल को गरम करे और फिर आलू को मध्यम आंच पे फ्राई करे |
8. अब आलू हल्का फ्राई हो जाये तो उसे किसी टिस्सु पेपर पर निकाल ले | ताकि जो भी एक्स्ट्रा तेल है वो निकल जाये |
9. फिर उसे फैला दे और उसपर थोड़ा मैदा/मक्के का आटा और हल्का नमक डाल दे और उसे मिला दे |
10. फिर से तेल को गरम करे और उसे मध्यम आंच पे करीब 5-7 मिनट तक पकाये
11. फिर उसे टिस्सु पेपर पे निकाल ले और उस पर मिर्च पाउडर, चाट मशाला,और हल्का नमक डालकर उसे मिला दे |(अगर आप चाहे तो उसमे थड़ा सा करी लीव्स और धनिया पत्ता भी इस्तेमल कर सकते है)
12. और यह पे हमारी क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज बनकर तैयार है |
सुझाव:
पुराने आलू का इस्तेमाल करे |
आलू को एक ही आकर में काटे ताकि जब वो पके तो एक ही सामान का दिखे |
तो ये थी हमारी आज की रेसिपी!! मुझे विस्वास है कि आपको ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी, अगर आपके पास तो इस रेसिपी से जुड़ी कोई डाउट है तो आप बेझिझक पूछ सकते है मै कोशिस करुँगी कि आपके डाउट को जल्द से जल्द खत्म कर दूँ |और इसके अलावा अगर आपको किसी और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स के जरिये पूछ सकते है और मै उसे अपने अगले पोस्ट के जरिये बता दूंगा
