Type Here to Get Search Results !

Geyser चलाने से आ रहा ज्यादा बिजली बिल, Electricity Saving Tips:

How to reduce electricity bill: अगर आपके घर में बिजली का ज्यादा बिल आता है, तो उसे कैसे कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से...

 


 

गीजर सर्दियों में अहम हो जाता है। अगर एक दिन भी गीजर काम नहीं करे, तो घर के सभी काम रुक जाते हैं। लेकिन सर्दियों में गीजर के लीक होने और काम न करके की शिकायत बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए भी होता है कि आमतौर पर गीजर का काम केवल 2 से तीन माह ही रहता है। बाकी पूरे साल गीजर बंद रहता है। ऐसे में गीजर की सही ही मरम्मत नहीं हो पाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर आपका गीजर लीक हो रहा है या फिर काम नहीं कर रहा है, तो उसे ठीक करने के लिए क्या करना चाहिए? 

क्या करना चाहिए?
पहली एक बात यह है कि गीजर की समय पर सर्विसिंग कराएं, जिससे गीजर सही से चलता रहे। बता दें कि गीजर में कैल्शियम और मैग्नीज जैसे कई सारे मिनरल्स मिले होते हैं, जिससे उसके अंदर के पार्ट जल्दी खराब हो सकते हैं। इसके लिए गीजर की समय पर सर्विसिंग जरूरी हो जाती है। आमतौर पर हर साल गीजर की सर्विसिंग करानी चाहिए।  

 

नहीं आएगा ज्यादा बिजली बिल
अगर आप ऐसे इलाकों में रहते हैं, जहां हार्ड वाटर की सप्लाई होती है, तो आपको अगले हर 6 माह में अपने वाटर हीटर की सर्विसिंग करानी चाहिए। अगर आप समय पर गीजर की सर्विसिंग कराते हैं, तो आपका बिजली का बिल कम आएगा। साथ ही पानी जल्द गर्म होगा।

गीजर में विस्फोन की नहीं होगी शिकायत
अगर आप सर्विसिंग समय पर कराते हैं, तो गीजर में विस्फोट नहीं होगा। अक्सर खबरों में देखा जाता है कि गीजर में ब्लास्ट हो गया, जिससे कई लोगों की मौत हो गई। दरअसल गीजर में पानी और बिजली दोनों की सप्लाई होती है। जो गीजर में ब्लास्ट की वजह बनता है। ऐसे में गीजर की सर्विसिंग करना जरूरी हो जाता है। इससे गीजर में पाइप के लीक करने से करंट नहीं दौडने की समस्या खत्म हो जाती है।

 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.